हरीश रावत ने कांग्रेस को दी सलाह, कहा- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार करें घोषित

Edited By Nitika,Updated: 12 Jan, 2021 10:32 AM

harish rawat advised congress

कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस नेतृत्व को उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करने की सलाह दी।

 

देहरादूनः कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस नेतृत्व को उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करने की सलाह दी।

हरीश रावत ने कहा कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में साफ और स्पष्ट घोषणा से अनावश्यक अटकलें और पार्टी के अंदर गुटबाजी रूक जाएगी, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। उत्तराखंड के लिए पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी देवेंद्र यादव को संबोधित अपने ट्वीट में रावत ने कहा, 'पार्टी को बिना लाग-लपेट के 2022 के चुनावी रण का सेनापति घोषित कर देना चाहिए। पार्टी को यह भी स्पष्ट कर देना चाहिए कि पार्टी की विजय की स्थिति में वही व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री भी होगा।' उन्होंने कहा, 'उत्तराखंड, वैचारिक रूप से परिपक्व राज्य है। लोग जानते हैं कि राज्य के विकास में मुख्यमंत्री की क्षमता व नीतियों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। हम चुनाव में यदि अस्पष्ट स्थिति के साथ जाएंगे तो यह पार्टी के हित में नहीं होगा।'

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें लेकर पार्टी में कोई असमंजस नहीं होना चाहिए और पार्टी जिसे भी सेनापति घोषित कर देगी, वह उसके पीछे खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा,' कांग्रेस को विशालतम अनुभवी व अतिऊर्जावान लोगों की सेवाएं उपलब्ध हैं। उनमें से एक नाम की घोषणा करिए व हमें आगे ले चलिए।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!