श्रद्धालुओंं के लिए बड़ी खुशखबरी, गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई तय

Edited By Nitika,Updated: 25 Mar, 2020 03:02 PM

gangotri dham kapat will open on april 26

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओंं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय भी तय हो गया है। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा।

देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओंं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय भी तय हो गया है। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि बुधवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गंगोत्री धाम के परोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय निश्चित किया। मां गंगा के कपाट 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!