पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, पहले दिन 27 पर्यटक घाटी के लिए हुए थे रवाना

Edited By Nitika,Updated: 02 Jun, 2019 01:31 PM

flower valley open for the tourists

देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को शनिवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही पहले दिन 27 पर्यटक फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए।

चमोलीः देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को शनिवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही पहले दिन 27 पर्यटक फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार, वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को फूलों की घाटी के लिए रवाना किया। पहले दिन 27 पर्यटक घाटी के लिए रवाना हुए, जिसमें 22 भारतीय और पांच विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इसके साथ ही वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पहले दिन पर्यटकों से 6 हजार 500 का राजस्व भी प्राप्त हुआ है। भारतीय पर्यटकों के लिए 150 और विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रुपए का प्रवेश शुल्क तय किया गया है।

बता दें कि घाटी में नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। फूलों की घाटी में 500 से अधिक प्रजातियों के फूल अलग-अलग समय पर खिलते हैं। इसके साथ ही घाटी में जुलाई के पहले सप्ताह से लेकर अक्तूबर के तीसरे सप्ताह तक कई फूल खिले रहते हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!