BJP विधायक चैपिंयन ने 2 पत्रकारों के साथ की बदसलूकी, जान से मारने की दी धमकी

Edited By Nitika,Updated: 13 Jun, 2019 05:16 PM

chapainan mistreated with 2 journalists

अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले उत्तराखंड के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन एक बार फिर अपने दुर्व्यवहार के कारण चर्चा में बने हुए हैं। इस बार तो उन्होंने 2 राष्ट्रीय चैनल के पत्रकारों के साथ बदसलूकी की।

नई दिल्ली/देहरादूनः अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले उत्तराखंड के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन एक बार फिर अपने दुर्व्यवहार के कारण चर्चा में बने हुए हैं। इस बार तो उन्होंने 2 राष्ट्रीय चैनल के पत्रकारों के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं चैंपियन ने पत्रकार को जान से मारने तक की धमकी तक भी दे दी। 

चैंपियन के पोस्टर पर लिखा था उनकी निजी आर्मी का नाम 
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित उत्तराखंड सदन के कमरों, लिफ्ट और गेट पर चैंपियन ने अपनी आर्मी वाले पोस्टर लगाए हुए हैं। चैंपियन के पोस्टर पर उनकी निजी आर्मी का नाम लिखा है। इसकी शिकायत व्यवस्था अधिकारी ने चैंपियन से की। इस पर चैंपियन काफी नाराज हो गए। 

चैंपियन ने मीडियाकर्मी को मारने के लिए उठाया हाथ 
वहीं राष्ट्रीय चैनल के पत्रकार इन पोस्टरों की कवरेज करने लग गए। इस पर गुस्साए चैंपियन ने एक मीडियाकर्मी को मारने के लिए हाथ उठाया। इसके साथ ही दूसरे पत्रकार को लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी तक दे दी। इतना ही नहीं कैमरों के सामने गंदी-गंदी गालियां देकर उत्तराखंड सदन के व्यवस्था अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार चैंपियन अपनी ही पार्टी के विधायकों के साथ बदसलूकी कर चुके हैं। इसके बावजूद भी पार्टी ने उनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!