कैबिनेट मंत्री ने रुद्रप्रयाग विस चुनाव लड़ने का दिया संकेत, राजनीतिक बयानबाजी का दौरा शुरू

Edited By Nitika,Updated: 17 Nov, 2019 03:19 PM

cabinet minister indicated to contest rudraprayag election

रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक रह चुके कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के एक बयान ने सियासी भूचाल लाकर खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने का इशारा भी कर दिया है, जिससे अब राजनीतिक प्रतिक्रिया शुरू हो गई...

रुद्रप्रयागः रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक रह चुके कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के एक बयान ने सियासी भूचाल लाकर खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने का इशारा भी कर दिया है, जिससे अब राजनीतिक प्रतिक्रिया शुरू हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, रूद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र चिरबटियां में पलायन विषयक एक गोष्ठी में शिरकत करने आए कैबिनेट मंत्री ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने रुद्रप्रयाग जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आज भी अपने आप को रुद्रप्रयाग का विधायक समझता हूं, उनका इशारा सीधे तौर पर 2022 में दोबारा रुद्रप्रयाग से विधानसभा चुनाव लड़ने की ओर था।

वहीं हरक सिंह रावत के इस बयान से रुद्रप्रयाग की सियासत में हलचल शुरू हो गई। रुद्रप्रयाग के वर्तमान विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि हरक सिंह रावत पूर्व में यहां से विधायक रहे हैं। इसके साथ ही वह बिल्कुल 2022 में भी चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन अगर वह अपने कार्यकाल में सैनिक स्कूल, कृषि महाविद्यालय और आईटीआई जैसे शिक्षण संस्थानों को आरम्भ कर ले तो वे स्वयं उनका प्रचार-प्रसार करते।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!