उत्तराखंड में गैरसैण के विकास से पूरे प्रदेश को मिलेगा लाभः दुष्यंत कुमार गौतम

Edited By Ramanjot,Updated: 06 Mar, 2021 10:53 AM

benefit the whole state from the development of non military gautam

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और उत्तराखंड के गैरसैण में जिस तरह से ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर विकास की गतिविधियां...

देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और उत्तराखंड के गैरसैण में जिस तरह से ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर विकास की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उसका निश्चित रूप से पर्वतीय भू भाग को लाभ मिलेगा।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि गैरसैण में कमिश्नरी बनने से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा महज घोषणा नहीं करती, बल्कि उसे पूरा करने में विश्वास भी करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महज घोषणाएं करती है और 70 साल में अब तक वह यही करती रही है। उतराखंड में चल रहे विकास कार्यों से जनता खुश है। जब जनता खुश होती है तो कांग्रेस का दु:खी होना स्वाभाविक है।

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में उत्तराखंड सरकार विकास के ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सारे मिथक तोड़, प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी और ये कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जुटने का भी आह्वान किया।

गौतम ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है देश का वातावरण बदला है। चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। भ्रष्टाचार का कहीं नामों निशान नहीं है। देश व प्रदेश में बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। उत्तराखंड में भी ऑल वेदर रोड, कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे बहुत बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना से करोड़ों गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिये अनेकों कार्य किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!