खुशखबरीः देहरादून से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए 15 जुलाई से शुरू होगी हवाई सेवा

Edited By Nitika,Updated: 10 Jul, 2020 10:36 AM

air service from dehradun to bengaluru and hyderabad

उत्तराखंड में राज्यवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देहरादून से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए एयर इंडिया की 15 जुलाई से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।

 

देहरादूनः उत्तराखंड में राज्यवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देहरादून से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए एयर इंडिया की 15 जुलाई से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एयर इंडिया के चैयरमेन से देहरादून से बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री के नागरिक उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून-बेंगलुरु-हैदराबाद के बीच हवाई सेवा 15 जुलाई से प्रारम्भ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हैदराबाद से देहरादून, देहरादून से बेंगलुरु और बेंगलुरु से हैदराबाद के लिए अनुमति दी गई है। सीएम के सलाहकार ने बताया कि ये सेवाएं सप्ताह में 2 दिन बुधवार और रविवार को संचालित होंगी। हैदराबाद से प्रस्थान का समय पूर्वाह्न 7 बजे और देहरादून में आगमन का समय पूर्वाह्न 9 बजकर 15 मिनट पर है।

इसी प्रकार देहरादून से पूर्वाह्न 10 बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान कर उड़ान बंगलुरु अपराह्न 12 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। यहां से अपराह्न 2 बजे प्रस्थान कर उड़ान अपराह्न 3 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!