पौड़ीः होम क्‍वारंटाइन में एक व्‍यक्ति ने तोड़ा दम, जिले में पहले भी हो चुकी हैं 2 मौतें

Edited By Nitika,Updated: 23 May, 2020 02:12 PM

a person died in home quarantine

लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। अपने राज्य में वापस आने पर उन्हें होम क्‍वारंटाइन किया जाता है। इसी बीच उत्तराखंड के पौड़ी जिले में होम क्‍वारंटाइन में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद...

 

पौड़ीः लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। अपने राज्य में वापस आने पर उन्हें होम क्‍वारंटाइन किया जाता है। इसी बीच उत्तराखंड के पौड़ी जिले में होम क्‍वारंटाइन में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार, मामला पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक का है, जहां पर पीपली गांव में गाजियाबाद से आए एक प्रवासी की गुरुवार देर रात घर पर मौत हो गई। वह घर में ही क्वारंटाइन था। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इस मामले में चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि शैलेंद्र चमोली नाम का यह व्यक्ति पिछले लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसका इलाज गाजियाबाद के ही किसी अस्पताल में चल रहा था। 10 मई को वह अपने गांव लौटा था, जहां घर पर ही वह क्‍वारंटाइन में था। गुरुवार की देर रात को उसकी तबीयत खराब हुई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मेडिकल स्टाफ जेपी वर्मा ने बताया की शैलेंद्र कुछ समय से बीमार था। प्रथम दृष्टि देखने से लगता है कि हृदय गति रुकने से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। बता दें कि पौड़ी जिले में क्वारंटाइन सेंटर में यह तीसरी मृत्यु है। इससे पहले भी एक महिला और पुरुष की मृत्यु क्वारंटाइन सेंटर में हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!