mahakumb

हनी सिंह की होगी राजनीति में एंट्री? ; सिंगर ने राज से उठाया पर्दा, 'मैनिएक' को लेकर ट्रोल हो रहे  YO YO

Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Mar, 2025 07:34 PM

will honey singh enter politics

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैप किंग माने जाने वाले यो यो हनी सिंह के कम बैक ने पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। चारों ओर सिर्फ उन्हीं के गाने छाए हुए हैं। हनी सिंह एक के बाद एक अपने सुपरहिट गानों से अपने फैंस को दोबारा दीवाना बना रहे हैं। हाल ही...

लखनऊ : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैप किंग माने जाने वाले यो यो हनी सिंह के कम बैक ने पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। चारों ओर सिर्फ उन्हीं के गाने छाए हुए हैं। हनी सिंह एक के बाद एक अपने सुपरहिट गानों से अपने फैंस को दोबारा दीवाना बना रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह ने दिल्ली-मुंबई और लखनऊ में धमाकेदार स्टेज शोज किए थे। जहां फैंस की भारी भीड़ जमा हुई। लोग जमकर उनके गानों पर थिरके। खुद रैपर ये देख सरप्राइज हो गए थे। लेकिन हनी सिंह का कोई गाना रिलीज हो और उसपर कॉन्ट्रोवर्सी न हो ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। 

'मैनिएक' को लेकर ट्रोल हुए हनी सिंह 
हनी सिंह के लेटेस्ट गाने 'मैनिएक' को लेकर वो विवादों में फंस गए हैं। गाने के बोलों में अश्लीलता, महिलाओं की वस्तुकरण और महिमामंडित करने का आरोप लगाते हुए पटना हाई कोर्ट में उनके खिलाफ लोकहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका  अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने दायर की है। जिसके चलते हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि इस गाने को लेकर पहले से ही विवाद छिड़ा हुआ है। कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इस गाने के शब्दों को अश्लील बताते हुए उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई गई है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा ढोलक की थाप पर गाती दिखी हैं। इस गाने से रागिनी जितनी पॉपुलर हुईं, उतना ही क्रिटिसिज्म भी उन्हें मिला।   

राजनीति में जाएंगे हनी सिंह? 
यो यो हनी सिंह अपने नए एल्बम से एक बार फिर जनता के दिलों-दिमाग पर राज कर रहे हैं। सिंगर का कमबैक धमाकेदार साबित हुआ है। हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए राजनीति से जुड़ने पर कहा, 'अगर एक और एक मिल जाएं तो संगठन होता है, प्रेम होता है। एक और एक दूर हो जाए तो इसे कूटनीति बोलते हैं। वहीं अगर एक को एक के खिलाफ खड़ा कर दिया जाए तो इसे बोलते हैं राजनीति, तो मैं इन चीजों से दूर रहता हूं।' 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!