Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Oct, 2023 05:43 PM
जिले के तारापुरी इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। लिसाड़ीगेट थाने के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तसलीम (50) के रूप में हुई है। उन्होंने ...
मेरठ: जिले के तारापुरी इलाके में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। लिसाड़ीगेट थाने के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तसलीम (50) के रूप में हुई है। उन्होंने मृतक के बेटे वकार अहमद के हवाले से बताया कि घटना के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुऐ थे, जबकि तसलीम का शव सुबह चारपाई पर खून से लथपथ मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी इसरार अपनी पत्नी तसलीम के चरित्र पर शक करता था। पुलिस ने कहा कि महिला अपने पति को बताए बगैर घर के बाहर चली जाती थी और उसके लौटने पर दोनो में झगड़ा होता था, घटना वाली रात भी दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सिंह ने बताया कि महिला की 35 साल पहले इसरार से शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस के मुताबिक, इसरार स्कूल संचालक है। उसका तारापुरी में स्कूल है। उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि रात भी दोनों में विवाद हुआ था। स्कूल संचालक पत्नी के चाल-चलन पर शक करता था। बताया जाता है कि स्कूल संचालक इसरार ने पत्नी के मोबाइल पर आपत्तिजनक वाट्सएप चैट देखे थे। जिसके बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट भी की थी। दो दिन से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर इसरार काफी तनाव में था।