Edited By Ramkesh,Updated: 23 May, 2026 05:43 PM

उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके प्रेमी ने अपने-अपने घरों में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक युवती की एक महीने बाद किसी अन्य व्यक्ति से शादी होने...
कौशांबी: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके प्रेमी ने अपने-अपने घरों में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक युवती की एक महीने बाद किसी अन्य व्यक्ति से शादी होने वाली थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को कोखराज थाना क्षेत्र के रामचौरा गांव में घटी। दोनों मृतक एक ही गांव के निवासी थे।
अगले महीने युवती की होने वाली थी शादी
पुलिस के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद के रामचौरा गांव निवासी कोमल पटेल (20) और कुलदीप पटेल (21) एक-दूसरे से प्रेम करते थे। कोमल की अगले माह 19 जून को शादी तय थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को इस बात का डर था कि वे शादी के बाद एक-दूसरे से नहीं मिल पाएंगे, इसलिए दोनों ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह दोनों के शव उनके घरों के अंदर छत के पंखों से लटके हुए मिले।
शादी तय होने से नाराज थी प्रेमिका
दोनों के परिजनों ने बताया कि उन्हें इनके प्रेम संबंध की कोई जानकारी नहीं थी। अगर जानकारी होती तो शायद ऐसा न होता। सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने कहा, '' इस मामले की जांच चल रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।