Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Jun, 2022 09:21 PM
उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के रामचंद्र मिशन क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति के हमले में एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के रामचंद्र मिशन क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति के हमले में एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में पुत्तू लाल चौराहे के नजदीक रहने वाले फहीम अहमद के घर में उसकी बीवी सायमा (45) और बेटी इल्मा (17) जोहर की नमाज पढ़ रही थीं, उसी बीच दाऊद नामक युवक घर में घुस गया और उसने मां-बेटी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किये। उन्होंने बताया कि इस घटना में सायमा और इल्मा गम्भीर रूप से घायल हो गयीं जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सिंह के अनुसार डॉक्टरों ने सायमा को मृत घोषित कर दिया जबकि इल्मा की हालत काफी नाजुक बतायी जाती है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दाऊद इल्मा को अरबी और उर्दू सिखाने आता था तथा वह इल्मा से फोन पर बात करने को कहता था मगर वह बात नहीं करती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सायमा का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। आरोपी दाऊद की तलाश शुरू कर दी गई है।