यूपीः यातायात नियमों की अनदेखी करना पड़ा भारी, 1565 का चालान

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 10 Nov, 2020 07:20 PM

up traffic rules were ignored 1565 people invoice

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1565 लोगों का आज ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार शाम यह जानकारी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1565 लोगों का आज ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले 613, तीन सवारी बैठाने पर 43 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए चालान 396 और गलत दिशा में चलने वाले 130 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 154 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों में 140 से अधिक लोगों के चालान किए गये। प्रवक्ता ने बताया कि इस के अलावा बगैर कागजात के तीन वाहन सीज किए गये। इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर तीन लाख 55 हजार 400 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!