लगातार 7 वर्ष 148 दिन.....अखिलेश-मुलायम और मायावती सब हुए पीछे, CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया नया रिकॉर्ड

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Aug, 2024 11:52 AM

up politics news cm yogi adityanath a new record

UP Politics News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई कद्दावर मुख्यमंत्रियों जैसे मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सभी को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार...

(अश्वनी कुमार सिंह)UP Politics News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई कद्दावर मुख्यमंत्रियों जैसे मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सभी को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार मुख्यमंत्री का कार्यकाल संभालने वाले सीएम बन गए हैं।

PunjabKesari

लगातार 7 साल 148 दिन तक मुख्यमंत्री बनने का बनाया नया रिकॉर्ड
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 साल 148 दिन तक मुख्यमंत्री बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है। सीएम योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के विधानभवन पर लगातार 8वीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले सीएम भी बन गए हैं।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आसपास भी नहीं है। मायावती ने 4 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि मुलायम सिंह ने 3 बार। लेकिन फिर भी वे यह कीर्तिमान स्थापित नहीं कर पाए जो सीएम योगी ने किया।

PunjabKesari

मायावती और मुलायम सिंह का इतने दिन रहा CM पद का कार्यकाल
इसके अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती ने 4 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उनका पूरा कार्यकाल 7 साल, 16 दिन का था। मुलायम सिंह यादव 3 बार मुख्यमंत्री बने। इस दौरान  मुलायम सिंह यादव का कुल कार्यकाल 6 साल 274 दिन का रहा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!