UP Crime News:12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती पीड़िता की गई जान...3 गिरफ्तार

Edited By Harman Kaur,Updated: 07 Jun, 2023 06:00 PM

up crime news girl dies after gang rape

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर इलाके में तीन लोगों ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.....

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर इलाके में तीन लोगों ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

PunjabKesari

इलाज के दौरान गई लड़की की जान
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार को हुई जब लड़की सब्जी खरीदने गई थी और तीन युवक मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह कथित तौर पर उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि जब बच्ची घर नहीं लौटी और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो मोनू ने बताया कि वह कुंदन के घर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि एक आरोपी मोनू साहनी लड़की को जानता था और वहीं लड़की को अपने साथ ले गया था व उसके साथ 2 अन्य आरोपी भी अपराध में शामिल हो गए। बुधवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

भाजपा से जुड़े लोगों पर लगे आरोपियों को बचाने के आरोप
एसपी ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस बीच, स्थानीय लोगों ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े लोग बचा रहे हैं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को उठाते हुए ट्वीट किया,‘‘बस्ती में बलात्कारी के ख़िलाफ़ जनता चीत्कार कर रही है लेकिन अपनों को बचाने के लिए भाजपा सरकार बहरी बन रही है। भाजपा बलात्कारियों की आरामगाह बन गई है।'' यादव ने 18 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें स्थानीय लोग इस घटना का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!