UP Politics: ‘चाटुकारों से घिरे हैं अखिलेश...’ सपा के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह 'बब्बू' ने दिया इस्तीफा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 07 May, 2024 01:28 PM

up akhilesh is surrounded by sycophants pradeep singh babbu resigns

लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह ‘बब्बू’ और आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय महासचिव डा मोहम्मद हारुन राईन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Lucknow News: लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश सचिव प्रदीप सिंह ‘बब्बू’ और आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय महासचिव डा मोहम्मद हारुन राईन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 
PunjabKesari
जल्द ही भाजपा  का दामन थाम सकते हैं ‘बब्बू’
बब्बू का आरोप है कि पार्टी अध्यक्ष चाटुकारों से घिरे है और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीति के लिये वे जल्द ही फैसला लेंगे। इस बीच पार्टी सूत्रों का कहना है कि सपा से किनारा करने वाले नेता जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी साल फरवरी महीने में प्रदीप सिंह बब्बू को प्रदेश का सचिव मनोनीत किया था। लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से निकले हुए प्रदीप सिंह बब्बू लखनऊ के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। वह क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!