UP Politics: राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से किया नामांकन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब; CM योगी ने खुद संभाली ट्रैफिक कंमान

Edited By Mamta Yadav,Updated: 30 Apr, 2024 03:24 AM

up política rajnath singh presentó la nominación desde el asiento de lucknow

रक्षा और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विकास रथ पर सवार सिंह हाथ जोड़ आमजन का...

Lucknow News: रक्षा और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विकास रथ पर सवार सिंह हाथ जोड़ आमजन का अभिवादन करते रहे तो दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ हाथ में 'कमल का फूल' और चेहरे पर मुस्कान लिए आमजन से जुड़े रहे।
PunjabKesari
पूरा रास्ता भाजपा के झंडे संग भगवामय रहा
बता दें कि भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुआ रोड शो कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों ने योगी-राजनाथ पर पुष्पवर्षा भी की। पूरा रास्ते भाजपा के झंडे संग भगवामय रहा। रोड शो में उत्तरांखड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल, देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधायक राजेश्वर सिंह, नीरज बोरा, पंकज सिंह आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
PunjabKesari
CM रास्ते की व्यवस्था को भी माइक से संभालते रहे
योगी आदित्यनाथ ने बीच-बीच में स्वयं कमान संभाल लेते हुए व्यवस्था संभालने का आह्वान जनसमुदाय से करते रहे। योगी ने लखनऊवासियों का आभार जताया तो 'भारत मां की जयकार, वंदे मातरम, फिर एक बार-मोदी सरकार' आदि नारे लगवाते रहे। योगी आदित्यनाथ रास्ते की व्यवस्था को भी माइक से संभालते रहे। अव्यवस्था न हो, इसके लिए बीच-बीच में भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यवस्था से जुड़े लोगों को रथ से ही निर्देश भी देते रहे। विकास रथ पर राजनाथ सिंह हाथ जोड़ आमजन का अभिवादन करते रहे तो योगी आदित्यनाथ कमल का फूल चुनाव चिह्न लेकर अबकी बार-400 पार का संवाद भी करते रहे।
PunjabKesari
एंबुलेंस को भी रास्ता देकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी संजीदगी को दर्शाया
रोड शो के दौरान देशभक्ति गीत भी लोगों में जोश भरता रहा। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे. ऐ वतन-ऐ वतन आदि गीतों पर ढोल-नगाड़े संग लोग झूमते रहे। वहीं बीच में आई एंबुलेंस को भी रास्ता देकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी संजीदगी को दर्शाया। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन व जोश भी दिखा। राजनाथ सिंह के नामांकन में उमड़ी भीड़ पल-पल की तस्वीर को कैमरे में कैद करती रही। भाजपा का कार्यकर्ता हो या आम जनमानस, हर कोई अपने मोबाइल में पल-पल की तस्वीर को खींच रहा था। वहीं राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई और आमजन का अभिवादन भी करते नजर आए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!