बेमौसम बारिश से फसले बर्बाद: किसान ने सदमे में तोड़ा दम, भाकियू ने की बड़ी मांग

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Apr, 2026 06:57 PM

unseasonal rains destroy crops farmer dies in shock bhakiyu makes major demand

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की मांट तहसील क्षेत्र के प्रेम नगर गांव में मंगलवार को कथित रूप से बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने के सदमे के कारण दिल का दौरा पड़ने से एक किसान की मौत हो गयी। किसान संगठन के एक पदाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। भारतीय किसान...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की मांट तहसील क्षेत्र के प्रेम नगर गांव में मंगलवार को कथित रूप से बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने के सदमे के कारण दिल का दौरा पड़ने से एक किसान की मौत हो गयी। किसान संगठन के एक पदाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शासन—प्रशासन से किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। 

भाकियू की जिलाध्यक्ष मीरा सिंह ने बताया कि बुधवार को मांट थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में बेमौसम बारिश से फसल की बरबादी देख कर सदमे में आये किसान हीरालाल को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी सूचना पर मौका मुआयना करने पहुंचीं नायब तहसीलदार रूबी यादव से मृत किसान के परिवार को सहायता दिलाए जाने की मांग की गई।

 मांट की उप जिलाधिकारी ऋतु सिरोही ने बताया कि किसान की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि फिर भी प्रयास किए जाएंगे कि प्रशासन की तरफ़ से जो भी मदद मृतक के परिवार को मिल सकती है, वह मिल जाए।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में जिले में आंधी, बारिश व ओला वृष्टि से गेहूं की फसल में बहुत नुकसान हुआ है जिससे किसानों में गहरी निराशा व्याप्त है। दूसरी ओर, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा है कि जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है वे फसल बीमा के अनुसार तय समय में दावा पेश करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी अपनी ओर से लगातार नुकसान का सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेज रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!