‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी': सोनभद्र में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण का अनूठा अभियान

Edited By Mamta Yadav,Updated: 21 Jun, 2022 08:54 PM

unique campaign to dispose of plastic waste in sonbhadra

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिला प्रशासन ने प्लास्टिक कचरा के निस्तारण का अनूठा अभियान शुरू किया है जिसके अनुकूल परिणाम प्राप्त होने लगे हैं। जिलाधिकारी द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी'' के पहले दिन ही लोगो ने घरों के आसपास...

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिला प्रशासन ने प्लास्टिक कचरा के निस्तारण का अनूठा अभियान शुरू किया है जिसके अनुकूल परिणाम प्राप्त होने लगे हैं। जिलाधिकारी द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी' के पहले दिन ही लोगो ने घरों के आसपास और खेतों में पड़े 1128.70 किग्रा प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर दिया है।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी' अभियान अब जिले में एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। जिले के लगभग ढाई लाख घरों पर बोरिया टांग दी गई है जिसमें प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 20 से 25 तारीख तक उन बोरियों में इकट्ठे हुए प्लास्टिक को एकत्रित कर ग्राम पंचायत में एक बड़े बोरे/झाल में रखा जा रहा है। 20 जून को पहले दिन प्लास्टिक के कलेक्शन के अभियान में पूरे जिले के 36591 घर कवर किए गए जिसमें लगभग 1128.70 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया है।      

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे अपनी प्लास्टिक उसी बोरे में डालें। किसी ग्राम पंचायत में प्लास्टिक के एकत्रीकरण में कोई समस्या आ रही है तो जनपद वार रूम का नंबर 7398040073 सार्वजनिक किए जा रहे हैं। अगर प्लास्टिक की बोरी भर जाती है और कलेक्शन में कोई समस्या आती है उस नंबर पर फोन अथवा व्हाट्सएप करके अवगत कराया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि ग्राम पंचायत अपने ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्त करे और प्रदेश और देश में एक अनूठी मिसाल पेश करे।      

जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। जिले को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी का सहयोग है। अब स्थिति यह है कि ग्राम पंचायतों में लोग खुद अपने घरों के आसपास, खेतों में जो भी प्लास्टिक फैले हुए हैं उसको भी बिन कर अपने बोरियों में डाल रहे हैं। ग्राम पंचायत सफाई कर्मियों एवं गांव में लोगों के माध्यम से घर घर से प्लास्टिक इकट्ठा कर एक जगह एकत्रित किया जा रहा है। जनपद के 36591 घरों में 1128.70 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया। यह अभियान लगातार 5 दिन चलाया जाना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!