सपा प्रत्याशी रुचि वीरा की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Apr, 2024 04:38 PM

two including sp candidate ruchi veera accused of code of conduct violation

समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी रुचि वीरा समेत दो लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में विधानसभा नगर क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड टीम-द्वितीय के प्रभारी उमेश कुमार त्रिवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी रुचि वीरा समेत दो लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में विधानसभा नगर क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वायड टीम-द्वितीय के प्रभारी उमेश कुमार त्रिवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

UP Politics: सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के सामने ही पार्टी की गुटबाजी दिखी, जिलाध्यक्ष की बैठक में नहीं पहुंचे नेता

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा
शनिवार को दर्ज एफआईआर में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के डिप्टीगंज चौराहा निवासी उमाकांत गुप्ता नामजद हुए हैं। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज डिप्टीगंज चौराहा के पास उमाकांत गुप्ता के मकान में रुचि वीरा द्वारा बिना अनुमति जनसभा का आयोजन किया गया। एफएसटी द्वितीय के प्रभारी की ओर से कहा गया है कि जानकारी मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि मकान के अंदर बरामदे में प्रत्याशी रुचि वीरा 40-50 व्यक्तियों को संबोधित कर रही थीं।
 

Photo: PTI

मुगलपुरा में सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव से नोकझोंक भी हुई थी
बरामदे के बाहर जलपान की व्यवस्था भी थी जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। वहीं शुक्रवार को मुगलपुरा में जामा मस्जिद चौराहा पर रुचि वीरा मुस्लिम समुदाय के लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं। वहां मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव ने उन्हें रोका तो दोनों में नोकझोंक भी हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!