चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा; 6 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बोलेरो-ट्रक की हुई भिड़ंत

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Dec, 2024 09:54 AM

tragic road accident in chitrakoot 6 people died

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत होने की खबर है...

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पर तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

PunjabKesari
हादसे में पांच लोग घायल 
जानकारी के मुताबिक, हादसा थाना रैपुरा से कुछ ही दूरी में झांसी-मीरजापुर हाईवे 35 पर प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे। जिसमें छह की मौत होने की खबर है। पांच घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के बताए जा रहे है। यह सभी प्रयागराज से लौट रहे थे। चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हुआ है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गुलगंज निवासी जमुना अहिरवार (42 वर्ष), पुत्र कामता अपनी फूला (40), पुत्र राज( 18 ) व आकाश (15) समेत गांव के ही सात अन्य लोगों के साथ प्रयागराज से लौट रहे थे।

हादसे में हुई इनकी मौत
इस हादसे में नन्हे उम्र 65 वर्ष, हरिराम उम्र 45 वर्ष, मोहन उम्र 45 वर्ष, रामू उम्र 45 वर्ष, मांगना उम्र 65 वर्ष, रामस्वरूप यादव की मौत हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!