मंगलसूत्र खींचकर महिला के गले में बांधा तार, 4 लाख से ज्यादा के जेवरात नकदी लेकर चोर रफूचक्कर; घर की रेकी में महिला चोर होने की आशंका

Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 Sep, 2024 07:59 PM

the thief pulled the mangalsutra and tied the wire around the neck of the woman

बच्चों के साथ घर पर रह रही अकेली महिला के घर सेंध लगाकर घर में घुसे बदमाशों ने पहले महिला को बंधक बनाया फिर लाखों के जेवरात व नकदी को चोरी कर रफू चक्कर हो गए। घटना में छत पर रेकी करने के लिए एक महिला का भी हाथ बताया गया। तार से गला कसी पीड़िता को...

Rae Bareilly News: जनपद में लगातार चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी है। अभी तक खीरों थाना क्षेत्र छोड़कर कोई थाना क्षेत्र अछूता नहीं रहा जहां चोरों ने बड़ी-बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम न दिया हो। इसी क्रम में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने अतरी मजरे दुकनहा गांव में एक घर को निशाना बनाया जहां पति प्राइवेट नौकरी के लिए बाहर रहता है। बच्चों के साथ घर पर रह रही अकेली महिला के घर सेंध लगाकर घर में घुसे बदमाशों ने पहले महिला को बंधक बनाया फिर लाखों के जेवरात व नकदी को चोरी कर रफू चक्कर हो गए। घटना में छत पर रेकी करने के लिए एक महिला का भी हाथ बताया गया। तार से गला कसी पीड़िता को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
PunjabKesari
बता दें कि अतरी मजरे दुकनहा निवासिनी खुशबू बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसका पति सोहनलाल लोधियाना में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रोज की तरह रविवार की रात में खुशबू खाना खाकर बच्चों के साथ घर के अंदर सो गई। रात में छत पर बने कमरे की पक्की दीवार में सेंध लगाकर अज्ञात बदमाश घर में पहुंचे और खुशबू को मारपीट कर बंधक बनाकर लगभग चार लाख से अधिक के सोन-चांदी के जेवरात और साढ़े सात हजार नकद लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने बिजली के तार से खुशबू का गला कस दिया था। जिससे वह बेहोश हो गई। खुशबू को मृत समझकर बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए।
PunjabKesari
पीड़िता ने बताया कि घटना के समय एक महिला छत पर खड़ी थी। जो बदमाशों से फोन पर सम्पर्क कर बाहर की पहरेदारी कर रही थी। रात में लगभग एक बजे बच्चों ने खुशबू को बेहोशी की हालत में देखा। तो उन्होंने अपनी चाची सावित्री को घटना से अवगत कराया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। परिजनों ने खुशबू को बेहोशी की हालत में सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।
PunjabKesari
पीड़ित सोहन लाल की माने तो वह अपने भाई से अलग रहता है। पत्नी खुशबू व बच्चों को छोडकर वह लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। फोन पर उसे जानकारी मिली तो तत्काल घर पहुंचा। पुलिस ने बिना जांच किए भाई से तहरी लेकर अज्ञात के नाम मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमे में पत्नी को बंधक, सेंध काटने व नगदी जेवरातों का जिक्र नहीं किया गया। वहीं उससे पुस्तैनी व अन्य जेवरात के बिल भी मांगे गए। नवागत पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस चोरी के मामलों में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जनपद भर में लगातार चोरियों से आम जनमानस की नींद हराम है। वहीं रात में जागकर लगातार चोरों का खौफ बना है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!