'कार्यकर्ताओं का गिर रहा मनोबल, अधिकारी नहीं सुनते बात- प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डॉ संजय निषाद

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Jul, 2024 02:14 PM

the morale of the workers is falling the officers do not listen to

उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने आज अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं । डॉक्टर संजय निषाद ने कहां हम महीने में तीन बार कार्यकर्ताओं के साथ बैठा करते हैं। बैठक में...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने आज अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं। डॉक्टर संजय निषाद ने कहां हम महीने में तीन बार कार्यकर्ताओं के साथ बैठा करते हैं। बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुन रहा है कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है जिसको लेकर उन्होंने बैठक की।  संजय ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि सभी कार्यकर्ता हमसे जुड़े किसी तरह की समस्या हो हमको बताएं।  उसके बाद हम प्रशासन को पत्र लिखेंगे अगर उसके बाद भी प्रशासन नहीं सुनता है तो हम मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे।

कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने आज अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती है तो वह दुखी होकर पार्टी के खिलाफ आवाज उठाता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाय। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

उन्होंने अखिलेश बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को मोहरा बनाकर उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीति में आगे बढ़ना चाहती है। राजनीति में किसी को रिश्तेदार बनाया जाता है शिकार बनाया जाता है उसी प्रकार से कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी को शिकार बना रही है। कांग्रेस पार्टी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में समाप्त हो चुका था।  2017 में समाजवादी पार्टी ने 100 सीटें कांग्रेस को दी थी लेकिन आप ने देखा कि उसे कितनी सीटों पर सफलता मिली, लेकिन सपा के साथ मिलकर उसे लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज की है। जिसे नीतियों को समाप्त करने के लिए समाजवादी पार्टी का गठन हुआ आज उसे ही लागू करने के लिए समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर लागू कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के सहयोगी है पीएम मोदी के नेतुत्व में देश का विकास हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!