Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Feb, 2025 11:12 AM

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला थाने पहुंची और पुलिस को आपनी आपबीती सुनाई है। महिला अपने पति और ससुराल वालों से तंग आकर थाने पहुंची है और केस दर्ज कराया। महिला ने अपने पति पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है...
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला थाने पहुंची और पुलिस को आपनी आपबीती सुनाई है। महिला अपने पति और ससुराल वालों से तंग आकर थाने पहुंची है और केस दर्ज कराया। महिला ने अपने पति पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसका पति नशीली गोलियां खिलाने के बाद हाथ-पैर बांधकर उसका शोषण करता था और जब वो इस बात का विरोध करती तो मारपीट करता था।
पीड़ित पत्नी ने लगाए ये आरोप
महिला के मुताबिक, उसकी शादी नवंबर 2019 में राजस्थान के एक युवक के साथ हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग मारपीट करते थे। जिससे परेशान होकर वो कई बार अपने मायके भी चली गई, लेकिन मायके वाले हर बार उसे पति के साथ भेज देते। उसने पति के साथ रहने के लिए मना किया तो उत्पीड़न किया गया। पति कहता है कि 'मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।'
'कमरे में बंद कर की मारपीट'
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर पति और ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की है। उसने बताया कि 14 फरवरी को पति और अन्य ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर लाठी, डंडे और लोहे की सरिया से पिटाई की। वो चीखती रही, लेकिन ससुराल वालों को रहम नहीं आया। इसके बाद उसे कमरे में ही बंद कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि वो किसी तरह मौका देखकर ससुराल वालों की कैद से बचकर भाग निकली। वो अपनी बेटी को भी साथ ले आई। ससुराल वाले उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन वो उनके हाथ नहीं आई और किसी तरह थाने पहुंची है। उसने बर्बरता की कहानी पुलिस से बयां की। पीड़िता ने बताया कि मायके वाले भी उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।