Edited By Pooja Gill,Updated: 10 May, 2024 12:33 PM
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर मलिहाबाद इलाके में एक पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद परिजनों...
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर मलिहाबाद इलाके में एक पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही दो लोगों से अवैध संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी उसके पति और परिवार को हो गई। पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ भी लिया था, जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी।
अवैध संबंधों को लेकर पति पत्नी में हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, यह मामला लखनऊ के मलिहाबाद का है। यहां पर कुशभरी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय प्रदीप रैदास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परिवार से अलग एक कमरे में रहता था। प्रदीप जेठा रोड पर स्थित सक्सेना इंटर कॉलेज में कुक का काम करता था। उसकी पत्नी का गांव के ही दो लोगों से अबैध संबंध था। एक दिन उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ भी लिया था। इसके बाद महिला के अवैध संबंधों की जानकारी परिवार वालों को भी हो गई। प्रदीप रैदास ने अपनी पत्नी की इन करतूतों का विरोध किया। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। वो अपनी पत्नी को प्रेमियों से मिलने के लिए रोक रहा था।
प्रेमियों ने कुल्हाडी से कई वार कर की हत्या
अवैध संबंधों में बाधा बनता देख पत्नी में अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच ली। उसने पति को नींद की गोलियां देकर अपने दोनों प्रेमियों को घर बुला लिया। एक प्रेमी ने उसके पति के पैर पकड़े और दूसरे ने कुल्हाडी से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को 9 मई की तड़के सुबह 4 बजे हुई थी। इस मामले में महिलाबाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच में सामने आया कि मृतक प्रदीप की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर करवाई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।