UP Chunav 2022: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- कश्मीरी पंडितों की कश्मीर में जल्द वापसी सुनिश्चित होगी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 25 Feb, 2022 10:50 AM

the early return of kashmiri pandits to kashmir will be ensured

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि जल्द ही विस्थापित कश्मीरी पंडितों कश्मीर में वापसी सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिए जम्मू कश्मीर में आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार में हिस्सा...

वाराणसी: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि जल्द ही विस्थापित कश्मीरी पंडितों कश्मीर में वापसी सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिए जम्मू कश्मीर में आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने यहां आये डॉ सिंह ने गुरुवार को कहा कि जनता विनाश नहीं बल्कि विकास के आधार पर वोट करती है। इस चुनाव में जनता यह तय करेगी कि प्रदेश में दंगा एक्सप्रेस-वे बनेगा कि गंगा एक्सप्रेस-वे।       

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता ने सपा सरकार में आतंकवाद, माफिया और गुंडाराज देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कठोर परिश्रम से पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। बेटियों, माताओं और बहनों के सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को स्थापित कर भाजपा ने इन साइलेंट वोटरों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हर वर्ग को कल्याण योजनाओं का लाभ मिले। मध्यम वर्ग सहित हर तबके को उनकी जरूरतों के हिसाब से लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास और सबके विश्वास को जीतते हुए घर-घर योजनाएं पहुंचायी और आगे भी इसके लिए प्रतिबद्ध है।       

डॉ सिंह ने कहा कि भाजपा ने संकल्प लिया है कि वह नई पेंशन व्यवस्था लागू करते हुए विधवा और निराश्रित महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही अन्नपूर्णा कैंटीन की सुविधा को भी बड़े स्तर लागू किया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज काशी विश्वनाथ धाम देश का वैभव उभर कर दुनिया के सामने आया है। जिस तरह से वाराणसी में अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है और अव्यवस्था दूर हुई है उससे पूरी दुनिया के लोगों का वाराणसी में आना बढ़ा है और पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!