भाजपा वर्ग एवं जाति से ऊपर उठकर करती है विकास के काम: स्वतंत्र देव

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Sep, 2019 11:32 AM

swatantra dev bjp rises above class and caste to do

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी जाति वर्ग भेद से उपर उठ कर सबके विकास के लिए काम करती है। सिंह रविवार को यहां पंचायत भवन सभागार में...

मुरादाबादः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी जाति वर्ग भेद से उपर उठ कर सबके विकास के लिए काम करती है। सिंह रविवार को यहां पंचायत भवन सभागार में पार्टी के पदाधिकरियो एवं कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा एक पाटर्ी नहीं,एक विचारधारा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्त कराया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्ष 1953 में जम्मू कश्मीर में धारा 370 के कारण दो विधान, दो निशान के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। उन्होंने जो सपना देखा था मोदी सरकार ने पूरा कर मुखर्जी के सपना पूरा करने का काम किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सिंह ने कहा कि भाजपा जातिवाद से ऊपर उठकर सभी वर्गो के लिए काम करती है। केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश की योगी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। सपा बसपा कांग्रेस वंशवाद की पार्टी है । डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई जैसे महान नेताओं ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया। मोदी भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम कितने ही बड़े पद पर क्यों ना पहुंच जाएं हमें हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए। प्रदेश में विधानसभा की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह इसमें भी बड़ी जीत मिलेगी। हम उपचुनाव की सभी सीटों पर चुनाव जीतेंगे। संचालन महानगर महामंत्री गिरीश वर्मा ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह हम सब कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक रहे हैं। मैं भाजपा मुरादाबाद की ओर से उनका स्वागत करता हूं। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा की स्वतंत्रदेव सिंह जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े हुए हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी एसी पार्टी है जहां एक साधारण से साधारण कार्यकर्ता पार्टी के उच्च पद पर पहुंच सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मुरादाबाद पहुंचने पर अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!