mahakumb

AMU प्रशासन ने लिया यू-टर्न : छात्रों को मिली होली खेलने की इजाजत, जमकर उड़ेगा रंग-गुलाल, खत्म हुआ सियासी घमासान

Edited By Purnima Singh,Updated: 08 Mar, 2025 01:27 PM

students got permission to play holi in amu

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में होली मनाने की मांग के बीच एएमयू प्रशासन ने फैसला किया है कि छात्र ‘नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट्स सेंटर' (एनआरएससी) हॉल में स्वतंत्र रूप से होली खेल सकते हैं। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एएमयू के...

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में होली मनाने की मांग के बीच एएमयू प्रशासन ने फैसला किया है कि छात्र ‘नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट्स सेंटर' (एनआरएससी) हॉल में स्वतंत्र रूप से होली खेल सकते हैं। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एएमयू के ‘नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट्स सेंटर' के प्रभारी, प्रोफेसर बृज भूषण सिंह ने शुक्रवार रात संवाददाताओं को बताया, ‘विश्वविद्यालय प्रशासन ने फैसला किया है कि एएमयू का कोई भी छात्र 13 और 14 मार्च को एनआरएससी हॉल में रंग और गुलाल से होली खेल सकते हैं।" 

13 मार्च और 14 मार्च को खेली जाएगी होली 
उन्होंने कहा कि नौ मार्च को एएमयू बोर्ड की परीक्षा है। सिंह ने कहा, ‘‘इसलिए, मुझे लगता है कि अगर कोई छात्र यहां आकर होली खेले तो यह उचित नहीं होगा। 10 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च कार्य दिवस हैं और छात्रों के लिए कक्षाएं होंगी इसलिए कार्य दिवस पर होली खेलना उचित नहीं होगा। 13 मार्च और 14 मार्च को छुट्टियां हैं उन दिन होली खेली जा सकती है।'' 

होली को लेकर छिड़ा था घमासान 
एएमयू की वेबसाइट के अनुसार एनआरएससी गैर-निवासी छात्रों के लिए एक केंद्र है जो विश्वविद्यालय में स्नातक से पीएचडी तक की पढ़ाई कर रहे हैं। दरअसल अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सतीश गौतम ने शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली मनाने संबंधी विवाद को यह कह कर और बढ़ा दिया था कि ‘‘कोई भी किसी को एएमयू परिसर में होली मनाने से नहीं रोक सकता।'' गौतम ने हिंदू छात्रों को अपना समर्थन देते हुए कहा था, "अगर किसी हिंदू छात्र को परिसर के अंदर होली मनाने में कोई परेशानी होती है तो मैं उसकी मदद करने के लिए तैयार हूं।" विवाद तब शुरू हुआ जब दक्षिणपंथी हिंदू समूहों के सदस्यों ने एएमयू प्रशासन पर हिंदू छात्रों को परिसर में 'होली मिलन' समारोह आयोजित करने की अनुमति न देने का आरोप लगाया। गौतम ने कहा, "किसी भी जगह होली खेलने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।" 

भाजपा पर लगा भड़काऊ राजनीति का आरोप 
वहीं स्थानीय कांग्रेस नेता और अलीगढ़ के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए एएमयू में होली के उत्सव को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया और इसे "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया। एएमयू के पूर्व छात्र बंसल ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए कहा, "हम हमेशा एएमयू में दोस्तों के साथ होली मनाते थे और मुझे कभी भी इस मुद्दे पर किसी से कोई कटुता या विरोध की बात याद नहीं आती। फिर भाजपा भड़काऊ राजनीति क्यों कर रही है और शांति भंग करने की कोशिश क्यों कर रही है?" उन्होंने भाजपा से तनाव बढ़ाने से बचने का आग्रह किया।                                                                                                                                      

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!