अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप विश्वविद्यालय का शिलान्यास चुनावी स्टंट

Edited By Ramkesh,Updated: 14 Sep, 2021 02:10 PM

state university s foundation stone laying in aligarh election stunt akhilesh

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम द्वारा अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास को भाजपा का एक चुनावी स्टंट बताया है।...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम द्वारा अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास को भाजपा का एक चुनावी स्टंट बताया है। अखिलेश ने का भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की जमानत जब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना यह एक चुनावी फंडा है। साढ़े चार साल बीत जाने के बाद अचानक भाजपा का यह कदम समझ से परे है। उन्होंने अपने शासन काल की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा ने केवल सपा सरकार में हुए कार्यो के नाम बदल कर अपनी सरकार का काम बता रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने शासन काल में मथुरा के वृंदावन में स्थापित गुरुकुल विश्वविद्यालय, बनाने का काम किया है परंतु  भाजपा सरकार ने  उसे नकली विश्वविद्यालय घोषित कर उसका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कामों को अच्छा और दूसरे के काम को खराब बताती है।

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि  प्रदेश में चुनाव आते ही बाबा जी की भाषा बदल गई। परंतु जनता इसका जवाब 2022 चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी में कई पार्टी के नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कॉन्फ्रेंस कर पार्टी कार्यकर्ताओं को एवं मीडिया को संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!