महापुरूषों की प्रतिमाओं की तुलना नहीं करनी चाहिए: अखिलेश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 31 Oct, 2018 08:57 PM

should not compare the statues of great men akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को महापुरूषों की प्रतिमाओं की तुलना नहीं करनी चाहिए।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को महापुरूषों की प्रतिमाओं की तुलना नहीं करनी चाहिए। यादव ने सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य नरेन्द्र देव एवं सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता आन्दोलन और फिर राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का लोगों से आग्रह किया।

इस अवसर पर गुजरात में सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा भाजपा को चाहिए कि वह नफरत और समाज को तोड़ने की राजनीति करने के बजाय देश की एकता के लिए काम करे। भाजपा जाति और धर्म की खाई गहरी न करे। भाजपा देश की एकता और सामाजिक समरसता तथा सछ्वाव के लिए काम करने का संकल्प लें।

यादव ने कहा कि आचार्य जी और सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया था। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश खुशहाली की ओर बढ़ सकेगा। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और शैक्षिक सुधार में आचार्य नरेन्द्र देव का बड़ा योगदान है। उन्होंने समाजवादी आंदोलन से किसानों, मजदूरों और नौजवानों को जोड़ा था। उन्होंने आजीवन गरीबी और अशिक्षा के विरूद्ध संघर्ष किया।

सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए पटेल जी को सरदार की उपाधि दी गई थी। आजादी के बाद तमाम रियासतों को भारतीय संघ में शामिल कर सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकता की नींव रखी थी। हम उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में याद करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!