कांग्रेस के न्याय पत्र से घबरा गए हैं मोदी तभी तो फैला रहे हैं  झूठा प्रोपोगैंडाः पवन खेड़ा

Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Apr, 2024 09:28 PM

modi is scared of congress  justice letter pawan kheda

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के न्याय पत्र से घबरा गए हैं, तभी झूठा प्रोपोगैंडा फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा और प्रधानमंत्री के झूठ से ऊब चुकी है। -

लखनऊ: कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के न्याय पत्र से घबरा गए हैं, तभी झूठा प्रोपोगैंडा फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा और प्रधानमंत्री के झूठ से ऊब चुकी है। 2024 में देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। पवन खेड़ा गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा व मोदी सरकार पर देश के युवाओं, किसानों, आम लोगों, अनुसूचित व पिछड़े वर्ग के साथ धोखेबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 400 सीटों के नारे के पीछे भाजपा की असली नीयत संविधान बदलने की है। लोग भाजपा के बहकावे में न आएं।

PunjabKesari

भाजपा सरकारें बलात्कारियों को संरक्षण दे रही 
उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस के न्याय पत्र के पांच न्याय की 25 गारंटियों पर भरोसा है, इसीलिए मोदी की गारंटिया गायब हो गई हैं और पूरे देश में सिर्फ कांग्रेस के न्याय पत्र की बात हो रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं के मंगलसूत्र की बात करते हैं लेकिन पूरे देश में जब महिलाओं पर अत्याचार हो रहा था तो भाजपा सरकारें बलात्कारियों को संरक्षण दे रही थीं। उस समय प्रधानमंत्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे,मीडिया कोऑर्डिनेटर चित्रा,गरिमा व मीडिया चेयरमैन यूपी कांग्रेस डॉ सीपी राय,वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सचिन रावत आदि मौजूद रहे।

पेपर लीक एक बीमारी
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया विभाग चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि पेपर लीक एक बीमारी है। छात्र दिन रात मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हैं। लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जाता है। लाखों छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। गरीब परिवार पैसा जोड़कर अपने बच्चों के लिए किताब लेते हैं। लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जाते हैं।

एसी में बैठकर नहीं बना न्याय पत्र
खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस का न्याय पत्र एसी के कमरों में बैठकर नहीं बनाया गया है। इसके लिए हमारे नेता राहुल गांधी ने चार हजार किलो मीटर पैदल यात्रा की है। महिलाओं, युवाओं, दलितों सहित कई वर्गों के साथ मिल कर न्याय पत्र बनाया गया है। इसके लिए सभी वर्गों से राय ली गई है। जो भी मतदाता एक बार कांग्रेस का न्याय पत्र पढ़ लेगा वह किसी और को बोट नहीं देगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!