यूपी के अधिकारी निरंकुश, सरकार का कोई खास असर नहींः शिवपाल सिंह

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Dec, 2019 06:59 PM

shivpal singh says up official is autocratic no special effect

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल लचर हो चुकी है। अधिकारियों पर कोई भी कोई भी अंकुश नहीं रहा है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में रेप जैसी घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं...

मैनपुरीः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बिल्कुल लचर हो चुकी है। अधिकारियों पर कोई भी अंकुश नहीं रहा है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में रेप जैसी घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं। प्रदेश सरकार नए नए कानून तो बनाते चले जा रही है, लेकिन उसका पालन नहीं हो पा रहा है। प्रदेश के अधिकारी अब निरंकुश हो गए हैं। सरकार का कोई खास असर नहीं है।

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जबसे नोटबंदी हुई है और जीएसटी लगा है तब से पूरे देश में आर्थिक मंदी हुई है। जिससे पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ी है। भ्रष्टाचारी बड़ी है और लोग बेरोजगार हो गए हैं। जब से गरीबी बढ़ी है आज देश व प्रदेश में लोग भुखमरी की कगार पर हैं। जब लोगों के पास कोई काम नहीं है।

उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि भ्रष्टाचार इतना है कि अपनी रिपोर्ट लिखाने जाइए तो लिखवाने के भी पैसे लगते हैं और जब कोई पकड़ गया है तो उसे बचाने का के लिए पैसे लगते हैं। रिश्वत की वजह से पीड़ित को कोई न्याय नहीं मिल पा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!