Ram Mandir Ayodhya: CM योगी आज करेंगे अयोध्या का दौरा, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी का लेंगे जायजा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Jan, 2024 09:51 AM

ram mandir ayodhya cm yogi will visit ayodhya today

Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यानी आज कुछ देर बाद अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान सीएम योगी लगभग 5 घंटे रामनगरी में रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का...

Ram Mandir Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यानी आज कुछ देर बाद अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान सीएम योगी लगभग 5 घंटे रामनगरी में रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 11.10 पर राम कथा पार्क में लैंड करेगा और उसके बाद योगी हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।

22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों शोरों पर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। बीते गुरुवार को रामलला की मूर्ति गर्भगृह में रखी गई और इस दौरान हुए अनुष्ठान में लगभग 4 घंटे का समय लगा। इसके बाद आज से 22 जनवरी तक राम मंदिर में कई अनुष्ठान किए जाएंगे। आज अरणी मंथन से अग्नि प्रकट होगी जिसके बाद अन्य अनुष्ठान होंगे। रामनगरी में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए अयोध्या को खूबसूरती से सजाया गया है और साथ ही साथ अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है।

गुजरात से अयोध्या के लिए रवाना हुए साधु संत
बताया जा रहा है कि श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए 20 से अधिक आमंत्रित साधु-संत अहमदाबाद एयरपोर्ट से अयोध्या के लिये रवाना हो गए हैं। विश्व हिंदू परिषद द्वारा तमाम साधु संतों का स्वागत किया गया और फिर उन्हें अयोध्या के लिए विदाई दी गई। इस दौरान अहमदाबाद एयरपोर्ट जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!