Edited By PTI News Agency,Updated: 31 Jan, 2023 10:20 PM

नोएडा, 31 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना फेस-2 पुलिस ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पुलिस ने सवा दो किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आज सुबह थाना पुलिस ने मोनू साहनी व बबलू उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने सवा दो किलो गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों शातिर गांजा तस्कर है और ये लोग काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।