नोएडा में नहर से शव बरामद

Edited By PTI News Agency,Updated: 19 Nov, 2020 03:08 PM

pti uttar pradesh story

नोएडा, 19 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के कासना गांव के पास एक नहर से कल रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नोएडा, 19 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के कासना गांव के पास एक नहर से कल रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि कल रात कासना गांव के पास नहर में एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है और उसकी तस्वीर आसपास के जनपदों में भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नहर में फेंका गया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!