Edited By Harman Kaur,Updated: 15 Nov, 2023 10:47 AM
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से सटे शामली में एक व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली किशोरी.....
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से सटे शामली में एक 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, किशोरी ने एक व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए लगातार किशोरी पर दबाव डाला जा रहा था। जिसके चलते किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या कहती है पुलिस?
शामली के अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बुधवार को बताया कि यह घटना शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को हुई। जहां 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सिंह के अनुसार, लड़की ने तालिब नाम के व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जो अदालत में लंबित है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर तालिब के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें....
- UP News: जमीन के विवाद में 2 पक्षों के बीच हिंसक टकराव, 20 लोग घायल; 5 महिलाओं समेत 18 गिरफ्तार
- सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन: आज लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव शरीर, CM योगी ने जताया शोक
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सिंह के मुताबिक, शिकायत में लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि तालिब उसकी बेटी पर अदालत में लंबित मामले को वापस लेने के लिए दबाव डाल रहा था। उन्होंने बताया कि पिछले साल पुलिस ने तालिब को लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे अदालत से जमानत मिल गई थी। सिंह ने कहा कि पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।