प्रतापगढ़ः सार्वजनिक स्थल पर ध्रूमपान करने वाला दरोगा निलंबित

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Jul, 2019 02:48 PM

pratapgarh the public receiver suspended

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट का कस लेते हुये धुंआ उड़ाने के आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को थाना संग्रामगढ़ के गुलनार खुर्द गांव के कल्लू की संदिग्ध...

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट का कस लेते हुये धुंआ उड़ाने के आरोप में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को थाना संग्रामगढ़ के गुलनार खुर्द गांव के कल्लू की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा मामले की जांच करने घटना स्थल पर गये थे और मृतक के परिजनों के सामने उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर धूम्र पान किया था।

उन्होंने बताया कि एसओ के यह कृत्य सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसे देखकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने थानाध्यक्ष संग्राम गढ़ प्रवीण कुशवाहा को देर रात निलंबित कर दिया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!