Edited By Ramkesh,Updated: 22 Jun, 2025 06:20 PM

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 42 वर्षीय व्यक्ति को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज कुमार को शनिवार को शामली जिले के झिंझाना...
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 42 वर्षीय व्यक्ति को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज कुमार को शनिवार को शामली जिले के झिंझाना कस्बे में मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किया गया।
उसने अपने ‘व्हाट्सएप स्टेटस' पर पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। झिंझाना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेंद्र शर्मा ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने अनुज कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को लोगों ने ‘व्हाट्सएप स्टेटस' पर उसके द्वारा आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का विरोध किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें:-हरदोई में दिल दहला देने वाला हादसा: पानी से भरे गड्ढे ने छीनी 3 मासूम जिंदगियां, गांव में मातम पसरा
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक गांव में शनिवार शाम को पानी भरे एक गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और उपजिलाधिकारी (सदर) ने घटनास्थल का जायजा लिया।