Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jun, 2025 07:01 AM

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा टीम ने शुक्रवार को बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को मार गिराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी......
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा टीम ने शुक्रवार को बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को मार गिराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कुख्यात बदमाश विनोद गड़ेरिया मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मौत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अपर महानिदेशक (कानून-व्यवस्था/एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया कि मृतक बदमाश की पहचान शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के इसोपुर खुरगान निवासी विनोद गड़ेरिया के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में डकैती के 6 से अधिक मामलों में विनोद गड़ेरिया 2024 से वांछित था।
वर्ष 2006 से सक्रिय, डकैती-हत्या में लिप्त था विनोद... 40 से अधिक मामले दर्ज
पुलिस ने एक बयान में बताया कि विनोद वर्ष 2006 से ही मुजफ्फरनगर ,शामली और बागपत आदि जिलों में अपराधों को अंजाम देता आ रहा था और उसपर डकैती, हत्या और लूट के 40 से अधिक मामले दर्ज थे। विनोद को मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने 2012 के एक मामले में 7 वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।