भाजपा के एजेंडे पर काम कर रही है पुलिस: अखिलेश बोले- झूठे मुकदमों, फर्जी एनकाउंटर से प्रदेश की छवि हो रही खराब

Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 Sep, 2024 10:58 PM

police is working on bjp s agenda akhilesh said

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाने...

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सजा दिलाने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक एजेण्डे के लिए काम कर रही है।

यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है। भ्रष्टाचार, बजट की लूट, निर्दोषों पर झूठे मुकदमें, फर्जी एनकाउण्टर, बढ़ते अपराधों से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। पुलिस प्रशासन मनमानी पर उतारू है। भाजपा सरकार ने सात साल के शासनकाल में ऐसा माहौल बना दिया है कि आज कोई भी खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है। असली अपराधियों और घटनाओं के दोषियों की जगह गरीब निर्दोषों पर झूठे मुकदमें लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा साबित हो चुका है। भाजपा के नेता, पदाधिकारी, विधायक खुद स्वीकार रहे हैं कि इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं रहा। मुख्यमंत्री को अब शासन-प्रशासन के कुशासन को स्वीकार लेना चाहिए।  इनके विधायक ही पुलिस कमिश्नरेट को कमीशन रेट की उपाधि दे रहे हैं। दरअसल, भाजपा राज में कमिश्नरेट करप्शनरेट बन गये हैं। यह वसूली का विकेंद्रीकरण है। जनहित में कोई काम नहीं हो रहा है। विकास कार्य ठप है। जनता बाढ़, जंगली जानवर और बीमारियों से त्रस्त है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!