देवदूत बनकर पहुंची पुलिस, आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को  बचाया

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Oct, 2024 01:27 PM

police arrived as angels saved a young man who was trying to commit suicide

जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के कारण फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिसकर्मियों ने बचाया। अपर पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उपलहेडा गांव निवासी आदित्य नामक युवक ने शुक्रवार...

मेरठ: जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के कारण फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिसकर्मियों ने बचाया। अपर पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उपलहेडा गांव निवासी आदित्य नामक युवक ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी कि वह परिवार वालों से परेशान होकर खुदकुशी करने जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब आदित्य कमरे की छत में लगे कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर लटकने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने दरांती से रस्सी काट कर आदित्य को नीचे उतारा। परतापुर थाने की पुलिस के अनुसार, युवक ने बताया कि उसने अपने भाइयों से कुछ रकम उधार ली थी जिसमें से कुछ रकम वह चुका नहीं पाया था और इसी को लेकर परिवार वाले उसे परेशान कर रहे हैं।                                                                                                                                                                                                             

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!