Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Nov, 2023 09:19 AM
Mathura News: आज यानी 23 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कान्हा की नगरी मथुरा में आ रहे है। सीएम जहां पर हो रहे ब्रज रज उत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे है। पीएम शाम चार बजे से शाम साढ़े सात बजे तक रहेंगे। वो कृष्ण की भक्त मीराबाई...
Mathura News: आज यानी 23 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कान्हा की नगरी मथुरा में आ रहे है। सीएम जहां पर हो रहे ब्रज रज उत्सव में शामिल होने के लिए आ रहे है। पीएम शाम चार बजे से शाम साढ़े सात बजे तक रहेंगे। वो कृष्ण की भक्त मीराबाई पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। पीएम आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। पीएम के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेता जहां पर मौजूद रहेंगे।
बता दें कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने मथुरा में 14 नवंबर से 2 सप्ताह तक चलने वाले ब्रजरज उत्सव का आयोजन किया। इस बार यह उत्सव महान कृष्ण भक्त मीराबाई की 525 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव में सहभागी बनेंगे पीएम मोदी आज कान्हा की धरा पर आ रहे हैं। नृत्य नाटिका का आयोजन इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होगा। जिसमें फिल्म अभिनेत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय सांसद हेमामालिनी मीराबाई के किरदार में नजर आएंगी।
भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन पूजन करेंगे PM मोदी
पीएम मोदी आज दोपहर 3.50 बजे आगरा एयरपोर्ट पहुंचेगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए मथुरा जाएंगे। जहां 4.15 बजे उनका हेलीकॉप्टर सेना परिसर में हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से पीएम कार से होते हुए सबसे पहली श्री कृष्ण जन्मस्थान जाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन पूजन करेंगे। पूजा के बाद प्रधानमंत्री यहां से ब्रज रज उत्सव के लिए धौली प्याऊ स्थित रेलवे मैदान के लिए रवाना होंगे, जहां ब्रज रज उत्सव में शामिल होंगे।
हेमामालिनी की प्रस्तुति को देखेंगे PM मोदी
इस ब्रजरज उत्सव में पीएम मोदी सांसद हेमा मालिनी की प्रस्तुति को देखेंगे। पीएम मोदी के आगमन के लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कृष्ण नगरी को पेंटिंग से सजाया गया है। बुधवार को प्रमुख सड़कों की धुलाई भी की गई थी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगभग 15 आईपीएस, 30 एडिशनल एसपी, 60 डीएसपी, 125 इंस्पेक्टर और पूरे प्रदेश से लगभग 1500 पुलिसकर्मी मथुरा में तैनात रहेंगे।
मीराबाई के किरदार में नजर आएंगी हेमामालिनी
इस वर्ष ब्रजरज उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण हेमामालिनी की टीम द्वारा मीराबाई की थीम पर नृत्य नाटिका की वह खास प्रस्तुति होगी। जिसमें वह भगवान श्रीकृष्ण के प्रति मीराबाई के समर्पण, भक्ति और विरह को अपनी भाव-भंगिमाओं से प्रदर्शित करेंगी। ब्रजरज उत्सव का आयोजन मुख्यतः रेलवे के मैदान पर किया जाएगा।