भाजपा सरकार ने फाईलों की जगह  जमीन पर पौधारोपण किया होता तो भीषण गर्मी से जनता का इतना बुरा हाल न होताः अखिलेश

Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Jun, 2024 08:59 AM

plantation campaign is a big scam akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार के पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के सभी दावे झूठे और कागजी हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार के पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के सभी दावे झूठे और कागजी हैं। पौधरोपण अभियान एक बड़ा घोटाला बन गया है। भाजपा सरकार अब तक जितने पौधे लगाने का दावा करती आई है अगर उनका जोड़ हो तो प्रदेश में कोई जगह अब अगले पौधरोपण के लिए नहीं बची है। भाजपा का पौधरोपण महज एक कागजी कार्रवाई बन कर रह गया है। 

पौधे कहां लगाये गये हैं इसका कोई विस्तृत ब्यौरा नहीं 
अखिलेश यादव ने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा, मुख्यमंत्री, 2023 में 36 करोड़ 15 लाख से अधिक पौधारोपण का दावा करते हैं। इसके  पहले 2022 में 35 करोड़ से ज्यादा, 2021 में 30 करोड़ से ज्यादा, 2020 में 25 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने का दावा किया गया है। इससे पहले भी हर साल पौधारोपण के बड़े-बड़े दावे किये गये है लेकिन ये पौधे कहां लगाये गये हैं इसका कोई विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया जाता है। 

पौधारोपण जमीन पर किया होता तो भीषण गर्मी से जनता का इतना बुरा हाल न होता
सपा प्रमुख ने कहा भाजपा सरकार ने फाईलों की जगह अगर पौधारोपण जमीन पर किया होता तो भीषण गर्मी से जनता का इतना बुरा हाल न होता। गर्मी में सैकड़ों लोगों की जानें जा रही है। अस्पताल बीमारों से भरे पड़े हैं। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार पौधारोपण के झूठे दावे कर रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!