जौनपुर: वृद्ध दंपत्ति की बंद कमरे में जिंदा जलने से मौत, अंदर का भयावह द्दश्य देख लोगों के उड़े होश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Apr, 2021 02:45 PM

old couple dies alive in their home in jaunpur

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बरसठी इलाके के शेखनपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध दंपत्ति की बंद कमरे में जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है....

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बरसठी इलाके के शेखनपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध दंपत्ति की बंद कमरे में जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार शेखनपुर गांव के दलित बस्ती निवासी राज देव गौतम (80) एवं जयंती देवी (75) अपनी विधवा बहू और नातिन के साथ रहते थे। मंगलवार की रात खाना खाकर कच्चा खपरैल के घर में सो गए। बुधवार की सुबह 6:00 बजे बहू चाय लेकर अपने ससुर के पास गई तो अंदर से किवाड़ बंद था। बहू ने काफी कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उसने पूर्व ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी को फोन कर सूचना दी।

मौके पर पहुंचे प्रधान पुत्र राहुल एवं ग्रामीणों ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर का भयावह द्दश्य देखकर लोग सहम गए। दोनों दंपत्ति पूरी तरह जलकर हड्डी बची हुई थी। बगल में मिट्टी के तेल का गैलन भी फेंका पड़ा था। दंपत्ति के बेटे राजाराम गौतम की दो दशक पूर्व लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!