अब ताजमहल की मुख्य गुंबद पर उगा पौधा, ASI पर उठे सवाल; तीन दिन पहले पानी टपकने से 400 साल पुरानी पेंटिंग हुई खराब

Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Sep, 2024 10:35 PM

now a plant has grown on the main dome of taj mahal questions raised on asi

ताजनगरी आगरा शहर में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद ताजमहल की मुख्य गुंबद से पानी की बूंदें टपकने के बाद मुख्य गुंबद पर पौधा निकल आया है। पौधा मुख्य गुंबद पर यमुना की तरफ है जो एक मेहराब के नीचे उगा हुआ है। पर्यटकों ने इसके फोटो और वीडियो खींचकर...

Agra News: ताजनगरी आगरा शहर में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद ताजमहल की मुख्य गुंबद से पानी की बूंदें टपकने के बाद मुख्य गुंबद पर पौधा निकल आया है। पौधा मुख्य गुंबद पर यमुना की तरफ है जो एक मेहराब के नीचे उगा हुआ है। पर्यटकों ने इसके फोटो और वीडियो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इसके बाद ASI पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है।
PunjabKesari
दरअसल, ताजमहल में पानी के रिसाव की वजह से सिकंदरा अकबर टॉम्ब में 400 साल पुरानी पेटिंग खराब हो गई है। गेट के पूर्वी दिशा बुर्ज छत पर सीलन के दाग दिख रहे हैं। वहीं ASI ने बताया कि मुख्य गुंबद पर लगे कलश में ज़ंग लगी है, जिसकी वजह से पानी का रिसाव हुआ और फिर दरार आ गई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ताजमहल की मुख्य गुंबद से पानी टपकने का मामला सामने आया था। पानी की बूंदें ताजमहल में मुख्य गुंबद के नीचे बनी शाहजहां और मुमताज की कब्र पर गिर रही थीं। इसकी जानकारी मिलते पुरातत्व विभाग एक्शन मोड पर आ गया था और इसकी वजह खोजने में जुट गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!