अंबेडकरनगर में 70 से अधिक लड़कियां गायब होने की खबर का पुलिस ने किया खंडन,

Edited By Imran,Updated: 06 Sep, 2025 01:48 PM

more than 70 girls missing in ambedkar nagar fear of love jihad and conversion

अंबेडकरनगर जिले में पिछले 1 महीने में 70 से अधिक लड़कियां अचानक गायब होने की खबर चलाई जा रही थी, लेकिन पुलिस ने इस भर को भ्रामक बताया है।

अंबेडकरनगर: अयोध्या जिले के बगल के जिले अंबेडकरनगर में बीते 1 महीने में 70 से ज्यादा लड़कियां गायब हो गईं… 56 लड़कियों के अपहरण की FIR दर्ज है लेकिन 15 से अधिक लड़कियां ऐसी हैं जिनके परिवारवालों ने लोकलाज के डर से शिकायत नहीं की। अभी तक 17 लड़कियों की गुमशुदगी में मुसलमान युवकों के नाम सामने आए हैं। 

मुख्य जानकारी:

  • गायब लड़कियों में अधिकतर अनुसूचित जाति और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि की हैं।
  • 17 लड़कियों के गायब होने में मुस्लिम युवकों के नाम सामने आए हैं।
  • हिंदू संगठनों ने इसे लव जिहाद और मतांतरण की योजना बताया है।

थाना वार FIR संख्या (अगस्त माह):

  • अकबरपुर: 11
  • मालीपुर: 9
  • जलालपुर: 8
  • अहिरौली: 7
  • बसखारी: 6
  • जैतपुर: 5
  • महरुआ और सम्मनपुर: 3-3
  • इब्राहिमपुर और भीटी: 2-2

गायब लड़कियों में अधिकतर अनुसूचित जाति और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि की हैं और उन्हें गायब करने में मुस्लिम युवकों के नाम सामने आए हैं। लड़कियों को गायब करके मतांतरण की आशंका जताई जा रही है। अगस्त महीने में अकबरपुर कोतवाली में अपहरण के 11 केस दर्ज हुए हैं जबकि मालीपुर थाना में 9, जलालपुर में 8, अहिरौली में 7, बसखारी में 6, जैतपुर में 5, महरुआ और सम्मनपुर में तीन-तीन, इब्राहिमपुर और भीटी में दो-दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं>

आक्रोश में हिंदू संगठन

पुलिस की शुरुआती जांच में किशोरी और युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने के साथ ही मोबाइल और रुपयों का लालच देकर गायब करने की बात सामने आई है। हिंदू संगठनों में इतनी बड़ी संख्या में लड़कियों के गायब होने को लेकर आक्रोश है। हिंदू संगठनों ने आर्थिक प्रलोभन की जमीन पर लव जिहाद और मतांतरण के खेल की आशंका जताई है।

 

पुलिस ने इस खबर का किया खंडन



वहीं, इस खबर के प्रकाशित होने के बाद अम्बेडकरनगर पुलिस का बयान सामने आया है जिसमें यह खबर भ्रामक बताया गया है। 


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!