Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 May, 2024 03:10 PM
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच विवाद में ससुराल जाने से पत्नी ने इनकार किया तो पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद खुद पति ने फाँसी लगाकर जान दी। पत्नी-पत्नी के मौत की खबर से...
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच विवाद में ससुराल जाने से पत्नी ने इनकार किया तो पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद खुद पति ने फाँसी लगाकर जान दी। पत्नी-पत्नी के मौत की खबर से हड़कंप मच गया।
पत्नी की हत्या कर पति फाँसी लगाकर आत्महत्या की
बता दें कि मिर्ज़ापुर में मध्य प्रदेश के जनपद रीवा से आये पति ने घर जाने से इंकार करने पर पत्नी की हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर जान दी। घटना पड़री थाना क्षेत्र के देवाही की है। सूर्यभान अपनी ससुराल अपनी पत्नी रीनू की बिदाई करवाने आया था। रीवा घर चलने को लेकर पति और पत्नी के बीच रात में विवाद हुआ। पत्नी ने घर जाने से इंकार कर दिया। सुबह एक बार फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो घर के अंदर पति सूर्यभान ने अपने साथ लाये चाकू से पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। सबसे पहले गर्दन इसके बाद पेट पर चाकू से वार कर दिया। हमले के कारण गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। पत्नी की हत्या के बाद पति सूर्यभान ने कमरे के अंदर ही सफेद दुपट्टे से फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
घटना की जानकारी घरवालों को मिलते ही हड़कंप मच गया। सूर्यभान और रीनू की शादी 2019 में हुई थी। घरवालों का कहना है कि पति और पत्नी के बीच विवाद के कारण दोनों के बीच तनाव रहता था।