Lok Sabha Elections 2024: बरेली में सबसे ज्यादा और फिरोजाबाद में सबसे कम प्रत्याशी, यूपी में 100 प्रत्याशियों में 8 महिला उम्मीदवार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 May, 2024 10:17 AM

maximum candidates in bareilly and least number of candidates in firozabad

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम 7 प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं। मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव...

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 10 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस दौरान सबसे अधिक 13 प्रत्याशी बरेली और सबसे कम 7 प्रत्याशी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं। मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह चुनावी मैदान में हैं। बताया जा रहा है कि इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में 8 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। आज उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण में जिन 10 सीटों पर चुनाव हो रहा है उसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव का दूसरा, तीसरा चरण सभी राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण
गौरतलब है कि यूपी में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण, तीसरा चरण सभी राजनीतिक दलों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है, जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन, कांग्रेस के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी शामिल हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला मैनपुरी सीट पर देखने को मिल रहा है जहां मौजूदा सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह चुनौती दे रहे हैं। सपा का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में पार्टी 1996 के बाद से कभी चुनाव नहीं हारी है। असल में पार्टी के पूर्व संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में पांच बार इसका प्रतिनिधित्व किया है। 2022 में मुलायम के निधन के बाद हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने सीट जीत ली।

तीसरे चरण के लिए 10 सीटों पर मतदान जारी
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 10 संसदीय सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान जारी हो गया। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने कहा कि इस चरण में जिन 10 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों में से 8 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 20,415 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, विभिन्न कारणों से 4,390 मतदान केंद्रों की पहचान महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में की गई है, जहां मतदान प्रक्रिया के दौरान कड़ी निगरानी की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!