महिला ने हक पाने के लिए खून से लिखा CM योगी को पत्र, भ्रष्ट अधिकारियों की खोली पोल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Dec, 2017 09:18 AM

letter to the cm yogi written by blood to get the right

अगर कुछ महिलाएं अपने आत्मसम्मान और हक के लिए आवाज उठाती भी हैं तो हमारे देश के कुछ भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के द्वारा उनकी आवाज को उन्हीं पर उल्टा जुल्म करके दबा दिया जाता है। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है।

आगरा: अगर कुछ महिलाएं अपने आत्मसम्मान और हक के लिए आवाज उठाती भी हैं तो हमारे देश के कुछ भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के द्वारा उनकी आवाज को उन्हीं पर उल्टा जुल्म करके दबा दिया जाता है। मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। जहां परेशानी से जूझ रही एक महिला ने तंग आकर सीएम योगी को खून से पत्र लिख डाला। लेकिन उसके सराहनीय कार्य करने पर भ्रष्ट अधिकारियों ने उसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।
PunjabKesari
एक तरफ जहां ओडीएफ यानी खुले में शौच के खिलाफ पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक मुहीम चला रहे हैं। ससुराल में शौचालय की मांग करने वाली प्रियंका भारती का नाम देश भर में प्रसिद्ध हो गया। वहीं दूसरी तरफ आगरा में एक महिला को शौचालय की मांग करना इतना महंगा पड़ गया कि प्रशासन ने उसके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करा दी।
PunjabKesari
महिला ने आधे बने हुए शौचालयों के सामने जाकर धरना प्रदर्शन किया जो बाद में भूख हड़ताल में बदल गया। महिला ने काफी दिनों से शौचालय के नाम पर खुले डले गद्दों को पक्का करने के लिए आए हुए पैसे की मांग की। लेकिन महिला को पैसे के बदले बार -बार परेशान किया जाने लगा। इस सब से परेशान महिला ने सीेएम को खून पत्र लिख डाला।
PunjabKesari
महिला के लेटर लिखने के बाद प्रशासन हरकत में आया। लेकिन प्रशासन की पोल उस वक्त यहां खुल गई जब एडीएम सिविल सप्लाई ने बताया की 488 शौचालयों की स्वीकृति शासन से मिली है जिनपर काम होना है। महिला ने लेटर में लिखा है कि आगरा में शौचालय को लेकर प्रशासन का रवैया लचर है। महिला ने लेटर के माध्यम से सीएम को बताया है कि आगरा में शासन ने 488 शौचालय स्वीकृत कर दिए हैं। लेकिन जरूरत मंदों को शौचालय नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि उनको जो शासन से आदेश मिला है उसको वो पूरा कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!