CM योगी ने देर रात तक वाराणसी के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों से मिलकर बच्चों को खिलाई चॉकलेट

Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Sep, 2024 05:55 AM

cm yogi inspected the development works of varanasi till late night

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात तक स्थलीय कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कचहरी-आशापुर संदहा मार्ग के चौड़ीकरण, सारनाथ प्रो-पूअर तथा सारंग नाथ महादेव मंदिर के पुनर्विकास परियोजना के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण...

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात तक स्थलीय कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कचहरी-आशापुर संदहा मार्ग के चौड़ीकरण, सारनाथ प्रो-पूअर तथा सारंग नाथ महादेव मंदिर के पुनर्विकास परियोजना के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को मानक के अनुरूप समय से कार्य पूर्ण कराए जाने की सख्त हिदायत। मुख्यमंत्री ने सारंग नाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने जेपी मेहता इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का भी औचक निरीक्षण किया। राहत शिविर में रह रहे लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को सामग्री उपलब्ध कराई तथा बच्चों को टॉफ़ी/चॉकलेट भी दिया। योगी ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी जाना।
PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!